Home » राजस्थान » सेना से भगोड़ा आरोपी दो दिन के रिमांड पर:अलग-अलग राज्यों में लाखों रुपए की हेराफेरी के साइबर मामले दर्ज

सेना से भगोड़ा आरोपी दो दिन के रिमांड पर:अलग-अलग राज्यों में लाखों रुपए की हेराफेरी के साइबर मामले दर्ज

जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर खुद को आर्मी इंटेलिजेंस ऑफिसर बताने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपी के खिलाफ कच्छ-भुज (गुजरात), साइबर क्राइम थाना एसएएस नगर (पंजाब) और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में ठगी के आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सेना का भगोड़ा घोषित हो रखा है। थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि आरोपी एक लड़की को देखने के लिए आया था। उसके रिश्तेदार को शक हुआ था। उसने सेना में पता किया था पता चला कि वह आर्मी में नहीं है और भगौड़ा घोषित है। इसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना दी गई और उसे पकड़ा गया

आरोपी की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों पर देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों रुपए की हेराफेरी की 7 साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं। इसके अलावा उसके पास मिले मोबाइल नंबरों के खिलाफ भी 8 ऑनलाइन साइबर कंप्लेंट पहले से दर्ज हैं।

ADCP नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सागर गुलरिया (26) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी जालंधर पंजाब का रहने वाला है।

आरोपी खुद को आर्मी अफसर बताकर जवानों को लोन दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की चपत लगा चुका है। इसके अलावा उसने कई महिलाओं के साथ भी ठगी की है।

आरोपी ने खुद को MI कैप्टन बताकर किन-किन राज्यों में, कितने सैन्यकर्मियों और आम नागरिकों को ठगा है। इसके अलावा आरोपी ने सेना का फर्जी आईकार्ड, दस्तावेज, वर्दी कहां से तैयार करवाए और क्या इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य सहयोगी भी शामिल है। इन सभी एंगल से जांच की जा रही है।

रेस्तरां से आरोपी को दबोचा

बता दें कि एक दिन पहले आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। उसके पास से सेना की वर्दी भी मिली। आरोपी क्लेरिकल जॉब में लगा था, जहां से वो सेना का भगोड़ा घोषित हो रखा था। जांच अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 23 अगस्त को आर्मी इंटेलिजेंस जोधपुर को सूचना मिली थी कि एक युवक बिना किसी पदस्थापन के आर्मी इंटेलिजेंस के कैप्टन की वर्दी पहनकर रातानाडा और सेना क्षेत्र के आस-पास घूम रहा है।

इस पर पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी को रातानाडा स्थित एक रेस्तरां से वर्दी पहने रंगे हाथों दबोचा। इसके बाद आज कोर्ट में पेश किया गया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद