Home » राजस्थान » शेरगढ़ में युवक ने ब्लेड से हाथ-शरीर पर लगाए कट:अस्पताल में भर्ती, शराब के नशे में किया आत्मघाती हमला

शेरगढ़ में युवक ने ब्लेड से हाथ-शरीर पर लगाए कट:अस्पताल में भर्ती, शराब के नशे में किया आत्मघाती हमला

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देवीगढ़ निवासी एक 34 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम ब्लेड से अपने हाथ और शरीर पर कट लगाकर खुद को घायल कर लिया। घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे शेरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवीगढ़ निवासी दला राम (34) पुत्र अमा राम मेघवाल ने शाम के समय अपने हाथ और शरीर पर करीब तीन-चार कट लगाए।

घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद घायल युवक को शेरगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. गजेंद्र जीनगर, नर्सिंग अधिकारी कृष्णा राज पार्गी, कैलाश सिंह चारण और शैतान सिंह भाटी ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक को अब चिकित्सकीय निगरानी में अस्पताल में भर्ती रखकर उपचार दिया जा रहा है।

इस मामले में फिलहाल पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। युवक ने किन परिस्थितियों में खुद को घायल किया, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटा रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद