Poola Jada
Home » राजस्थान » स्कूटी चोरी कर शहर से बाहर भागा आरोपी:पुलिस ने अजमेर से पकड़ा, चोरी की कई अन्य वारदातें खुलने की संभावना

स्कूटी चोरी कर शहर से बाहर भागा आरोपी:पुलिस ने अजमेर से पकड़ा, चोरी की कई अन्य वारदातें खुलने की संभावना

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की प्रतापनगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को अजमेर से दबोचने में सफलता हासिल की, उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सुचिन्द्रा पिण्डेल (31) पुत्र रामदेव पिण्डेल, निवासी पिण्डेलों का बास, ग्राम बग्गड़ जिला नागौर के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2025 को प्रतापनगर के कमला नेहरू नगर क्षेत्र से प्रार्थी संजय कुमार अग्रवाल की स्कूटी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में, थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी व मानवीय आसूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। उससे पूछताछ में चोरी की कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय