Home » राजस्थान » शेरगढ़ पुलिस ने 77 ग्राम एमडीएमए जब्त की:दो तस्कर गिरफ्तार, विरमदेवगढ़ सेखाला में दबिश देकर कार्रवाई

शेरगढ़ पुलिस ने 77 ग्राम एमडीएमए जब्त की:दो तस्कर गिरफ्तार, विरमदेवगढ़ सेखाला में दबिश देकर कार्रवाई

शेरगढ़ पुलिस ने नशीली ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई डीएसटी जोधपुर ग्रामीण से मिली सूचना पर की गई।

जोधपुर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आईस सुथार के पास से 62 ग्राम और नक्खतसिंह उर्फ नरेंद्र सिंह के पास से 15 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई।

पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत, 18 दिसंबर 2025 को डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया की सूचना पर थानाधिकारी शेरगढ़ बुधाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम विरमदेवगढ़ सेखाला में नक्खतसिंह के घर के सामने बने एक कमरे की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थाना बालेसर द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया, थानाधिकारी बुधाराम, उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, श्रवणराम, रमेश, महीपाल और रमेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय