Home » राजस्थान » ‘‘मेरी पहल’’ एन.जी.ओ. में बंधक 18 लोगों का पुनर्वास – अपने परिजनों से मिलकर खुश हुए सभी रेस्क्यू बंधक

‘‘मेरी पहल’’ एन.जी.ओ. में बंधक 18 लोगों का पुनर्वास – अपने परिजनों से मिलकर खुश हुए सभी रेस्क्यू बंधक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा एवं हरिओम शर्मा ‘अत्रे’, सदस्य सचिव के निर्देशन में ‘मेरी पहल’ संस्था में 17 दिसंबर 2025 को किए गए रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत बचाए गए 18 व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू लोगों को अपने परिजनों से मिलाया गया है तथा उनके पुनर्वास हेतु पीड़ित प्रतिकर मीटिंग का आयोजन भी किया गया है।
पल्लवी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय एवं पवन जीनवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत बचाये गए 18 व्यक्तियों में से 5 महिलाओं को उनके परिजनो से संपर्क कर उनके घर भिजवाया गया, 2 महिलाए मानसिक विमंदित होने से उनको मानसिक विमंदित गृह में पुनर्वासित करवाया गया, 1 महिला की आयु 65 वर्ष होने से उन्हे वृद्धाश्रम में पुनर्वासित करवाया गया तथा 3 महिलाओं को स्वयं सेवी संस्था शक्ति स्तंभ में पुनर्वासित कर उनके परिजनों को ढूंढने के प्रयास जारी है। इसी प्रकार 6 पुरूषों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर (राजस्थान), करौली (राजस्थान), महाराजगंज (उत्तर प्रदेश), इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) एवं जलाउं (उत्तर प्रदेश) के संबंधित डीएलएसए सचिवो से संपर्क स्थापित कर उनके परिवार से मिलवाया गया है तथा 1 पुरूष को मानसिक विमंदित गृह में भिजवाया गया है। उपरोक्त सभी महिला एवं पुरुषों तथा उनके परिजन इस कार्यवाही से अत्यंत खुश है तथा सभी ने रालसा का आभार जताया है।

पुनर्वास कार्यवाही के क्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय रीटा तेजपाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में पीड़ित प्रतिकर मीटिंग का आयोजन किया गया। पल्लवी शर्मा, सचिव (अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि मीटिंग में रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों से संबंधित 16 प्रार्थना-पत्रों में कुल 4,00,000 (चार लाख रूपए) प्रतिकर दिए जाने के आदेश पारित किए गए हैं। पीड़ित प्रतिकर मीटिंग में शिव कुमार न्यायाधीश एम.ए.सी.टी प्रथम, नवीन किलानिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर द्वितीय, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि बी.पी.चंदेल (सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग), राजेश कुमार गुप्ता, एडीसीपी वेस्ट, बजरंग सिंह, एडीसीपी नॉर्थ, रमेश चंद जादौरिया, लोक अभियोजक आदि उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines