Home » राजस्थान » आरएलपी की दूसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम

आरएलपी की दूसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम

*जयपुर(सुनील शर्मा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा में होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है,पार्टी के अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह सूची जारी की।

*कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज रहे नेताओ को आरएलपी ने दिया मौका*

गुर्जर आरक्षण आंदोलन में महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षाविद तथा कांग्रेस के नेता डॉक्टर विक्रम सिंह गुर्जर को देवली उनियारा से, बिजयनगर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे कांग्रेसी नेता सचिन जैन को मसूदा से कांग्रेसी नेता प्रहलाद नारायण बैरवा को आर एल पी ने निवाई,अजमेर से भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा पीसांगन से प्रधान रहे अशोक सिंह रावत,सीकर की एसके कॉलेज से छात्र संघ अध्यक्ष रहे विजयपाल बगड़ीया को लक्ष्मणगढ़ से, दांतारामगढ़ से महावीर बिजारणीया को दांता रामगढ़ से,कोटपुतली से सतीश कुमार मांडेया,नीम का थाना से राजेश कुमार मीणा,जमवारामगढ़ से डॉक्टर रमेश सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।इस दौरान सभी प्रत्याक्षीयो से हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines