Home » राजस्थान » राजस्थान ACB ने ED के अफसर को ही कर लिया अरेस्ट, 15 लाख की घूसखोरी का है मामला

राजस्थान ACB ने ED के अफसर को ही कर लिया अरेस्ट, 15 लाख की घूसखोरी का है मामला

राजस्थान में बीते दिनों ईडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी, इसके अलावा सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से FERA से जुड़े मामले में पूछताछ की थी. अब राजस्थान ACB ने ईडी के एक अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है. जांच एजेंसी के अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारी नवल किशोर मीना पर आरोप है कि उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है, जिसके बाद राजस्थान सरकार की जांच एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है.

एसीबी ने ईडी अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रैप किया था, जिसके बाद उससे जुड़ी जगहों पर छापेमारी की और फिर अधिकारी को अरेस्ट कर लिया गया है.

नवल किशोर मीना प्रवर्तन निदेशालय में ईओ के रूप में काम कर रहे थे. नवल किशोर पर आरोप है कि चिटफंड से जुड़े एक मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए 17 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद 15 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश