जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीटीपी (BTP) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है. यह सूची बीटीपी (BTP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोघरा ने जारी की है.
यहां देखें लिस्ट
1- बांसवाडा की गढ़ी सीट से विजयपाल कटारा
2- बाड़मेर की पचपदरा सीट से उत्तमाराम
3- कोटा की खानपुर सीट से राजेन्द्र कुमार
गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. राजस्थान विधानसभा कुल 200 विधानसभा सीट हैं. बहुमत का आंकड़ा 101 सीटों का हैं.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 154






