Home » राजस्थान » शराब की दुकान से 3 लाख रुपए पार, CCTV में कैद हुआ चोर

शराब की दुकान से 3 लाख रुपए पार, CCTV में कैद हुआ चोर

जैसलमेर: चोर ने एक शराब की दुकान से 3 लाख रुपए की चोरी कर ली. नकाबपोश चोर पांच मिनट में ही दुकान में रखे गल्ले से 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गया. घटना जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे में थाने से महज 300 मीटर दूर बीती रात 3 बजे की है.

रामगढ़ थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही है. रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि रामगढ़ के बाजार में महेंद्र सिंह की शराब की दुकान है. चोर ने दुकान के ताले तोड़े और शटर ऊपर कर अंदर घुस गया. दुकान में जाते ही वह गल्ले में रखे करीब 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गया.

शुक्रवार सुबह दुकान मालिक ने दुकान के ताले टूटे हुए देखे तब रामगढ़ पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया. मुक्ता पारीक ने बताया कि शराब कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं जिसमें एक चोर नजर आ रहा है. उसने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था.

चोरी की घटना को देखते हुए लगता है कि चोर कोई जानकार ही है जिसको ये जानकारी थी कि गल्ले में पैसे रखे है. मुक्ता पारीक ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines