Home » राजस्थान » सचिन पायलट का जिले में पहला चुनावी दौरा, परबतसर और लाडनूं में सभा को किया संबोधित

सचिन पायलट का जिले में पहला चुनावी दौरा, परबतसर और लाडनूं में सभा को किया संबोधित

डीडवाना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज डीडवाना जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने परबतसर विधानसभा सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गावड़िया और लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश भाकर की नामांकन रैली में शिरकत की.

इस दौरान एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी उनके साथ रहे. नामांकन रैली में सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने की अपील उपस्थित लोगों से की. वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी उन्होंने खूब जुबानी हमले बोले.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 5 साल तक घरों में बैठी रही और जब चुनाव का वक्त आया तो जन आक्रोश रैली निकाल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की लेकिन जनता इस बार भाजपा की असलियत जान चुकी है . परबतसर से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गावड़िया ने भी अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट की अपील की.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines