Home » राजस्थान » वसुंधरा राजे ने दाखिल किया नामांकन, झालरापाटन विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल किया नामांकन

वसुंधरा राजे ने दाखिल किया नामांकन, झालरापाटन विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल किया नामांकन

झालावाड़: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे ने नामांकन दाखिल किया. झालरापाटन विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर संतोष मीणा के सामने नामांकन दाखिल किया.

सीता भील और रामकरण डांगी प्रस्तावक बने. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी समेत झालावाड़ भाजपा के स्थानीय नेता भी साथ रहे. इससे पहले वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

रिटायरमेंट वाले बयान पर वसुंधरा राजे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये हंसी मजाक की कही गई बात थी. मैंने ऐसा दुष्यंत की परिपक्वता के संदर्भ में कहा था. यदि रिटायर होती तो नामांकन क्यों भरती ? मैंने प्रदेश की सेवा की है और अनवरत करती रहूंगी. राजे 2 दिनों से गृहनगर झालावाड़ के दौरे पर हैं.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines