Poola Jada
Home » राजस्थान » दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडा गांव में दसवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार ओडा निवासी शांता खराड़ी सुबह खेतो में गई हुई थी . साढ़े 11 बजे जब वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था. शांता दरवाजा खोलकर भीतर गई तो उसका बेटा 17 वर्षीय अजय पुत्र बाबूलाल खराड़ी छत पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था. शांता ने बेटे को फंदे से उतारा तो उसकी सांसे चल रही थी. शांता ने पड़ोसियों की मदद से अजय को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया जहा उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

इधर सुचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया. इधर मृतक के पिता बाहर काम करते है. पिता के आने के बाद कल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश