जैसलमेर: जैसलमेर बाड़मेर लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जैसलमेर सीट से भाजपा के प्रत्याशी छोटू सिंह भाटी की नामांकन सभा में शामिल हुए. नामांकन सभा के बाद मंत्री कैलाश चौधरी मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री चौधरी बड़ा बयान देते हुए कहा कि तालिबानी सोच वालो के लिए यहां कोई जगह नही है इन्हे जमीन में गाड़ देंगे.
वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तालिबानी सोच वालों की संरक्षणकर्ता भी बता डाला. इसके साथ ही बाड़मेर में पिछले दिनों हुई घटना व घटना से पहले सिर तन से जुदा की धमकी का वाक्य बताते हुए राज्य सरकार का जमकर घेराव किया. मंत्री चौधरी ने यह बयान मीडिया द्वारा योगी आदित्यनाथ के तालिबानियों के लिए हनुमान की गदा वाले ब्यान का समर्थन करते हुए दिया.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 180






