Home » राजस्थान » भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट, सदमे में पूरा परिवार; आरोपी गिरफ्तार

भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट, सदमे में पूरा परिवार; आरोपी गिरफ्तार

कठूमर: कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक और सगी चाची पर सबंधो को जगह जगह कहने पर गुस्सा मे घर में सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया. जिससे चाची की मौत हो गई. वही घटना के कुछ समय बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया.

थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया  मामले में मृतका के पति घनश्याम जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गुडगांव में फैक्ट्री गार्ड का काम करता है. उसकी बेटी ने सुबह रोते हुये बताया कि उसकी मॉ और मेरी पत्नी केसन्ता जाटव  सुबह करीब 5 बजे भैसो को चारा डालने के लिये घर के बाहर निकल कर आई तो पहिले से घात लगा  कर बैठे आरोपी ताऊ के लडके चंद्रप्रकाश जाटव पुत्र बद्री जाटव और उसकी पत्नी  निशा जाटव पत्नी चंद्रप्रकाश जाटव ने पीछे पक़ड चाकू से 5-6 बार गोद दिया.

हल्ला सुनकर पडोस के पप्पू विमला और विकास पहुचे जिन्होने पत्नी को अस्पताल पहुचाया जहां  डाक्टरो ने केसंता को मृत घोषित कर दिया. वही चंद्रप्रकाश ने पडौसी युवक सुनील पर हमला कर  बुरी तरह चाकू से हमला कर दिया. जिसका उपचार कठूमर अस्पताल में जारी है. सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक अशोक चौहान और एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कठूमर सीएचसी पर पहुचे. वही मृतका के परिजन व घायल सुनील जाटव से जानकारी जुटाई. वहीं मृतका का पोस्ट मार्टम करा शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया.

डीएसपी अशोक चौहान ने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो जुर्म स्वीकार कर लिया. वही आरोपी का घायल युवक और अपनी पत्नी सुनीता के प्रेम प्रसंग का शक होने और चाची पर इस बात को अडौस पडौस में फैलाने से गुस्सा होने के चलते चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश