अजमेर से चंडीगढ़ जा रही वंदे भारत ट्रेन में शुक्रवार को एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने अन्य यात्रियों के साथ गाली-गलौज की। फिर बोतल से पानी पीकर कुल्ला किया और ट्रेन में सीट के पास ही थूक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला ने दावा किया कि वह डॉक्टर है। वह गुस्से में किसी यात्री से कहती है- सड़-सड़कर मरेगा, तेरी मां के सामने।
जयपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान कुलदीप ने बताया- हंगामे की सूचना पर RPF की टीम और टीटी कोच में पहुंचे। महिला खुद को डॉक्टर बता रही थी। महिला के पास टिकट भी था। मामले को शांत कराने के लिए महिला को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
देखिए, ट्रेन में महिला के हंगामे से जुड़ी 3 PHOTOS…



अलवर से ट्रेन में चढ़ी थी महिला वंदे भारत (2097) ट्रेन शुक्रवार सुबह 6:10 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। अलवर में महिला ट्रेन में चढ़ी। ट्रेन अलवर स्टेशन से सुबह करीब 9:45 बजे निकली थी। सीट पर बैठने के कुछ देर बाद ही महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया, जो रेवाड़ी तक जारी रहा। महिला गुरुग्राम स्टेशन पर ट्रेन से उतरी।
इस घटना का वीडियो एक यात्री ने बना लिया। वीडियो में महिला अन्य यात्रियों से गाली-गलौज करती नजर आ रही है। वह अपनी सीट पर बैठकर बोतल से पानी पीकर कुल्ला करती है और वहीं पर थूकती हुई दिखाई देती है। विवाद को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।






