Home » जयपुर » “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत जमवारामगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत जमवारामगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण एवम भविष्य का आधार है:सुमन मीणा

पेड़ लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं, पेड़ो को बचाना हमारा लक्ष्य हैं:डा हर सहाय मीणा,आईएएस

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026” के तहत श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानड़ियावाला के सहयोग से रविवार, 16 अगस्त 2026 को जमवारामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम टीम सुमन मीणा (TSM), जमवारामगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कानड़ियावाला, काली पहाड़ी, राजपुरवास ताला, भुरानपुरा, हरिपुरा, गढ़वाड़ी, बोबाड़ी, अजबपुरा, धुलेर, जयचंदपुरा, लाडिपुरा एवं धोला सहित विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया ।

डा.हर सहाय मीणा,आई.ए.एस. ने संबोधित करते हुए कहा है कि “प्रकृति ही हमारा वास्तविक जीवन आधार है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्याप्त जल और सुरक्षित पर्यावरण चाहते हैं तो आज हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।उन्होंने कहा कि मेरा सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि इस अभियान को केवल एक दिन का पौधारोपण कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जन-अभियान बनाएं। प्रत्येक परिवार कम से कम दो पौधे लगाए—एक अपने लिए और दूसरा अपने परिवार एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए। पौधा लगाना पहला कदम है, उसे वृक्ष बनाना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है।उन्होंने सबसे अपील कि आइए, हम सब मिलकर जमवारामगढ़ को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देने का संकल्प लें।”
ट्रस्ट अध्यक्ष एवम पंचायत समिति सदस्य मानोता सुमन मीणा ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं। महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण परिवारों की भागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का अभियान पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए मैं क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से विशेष रूप से अपील करती हूं कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।हमारा संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक लगाए गए पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देकर बड़ा करना होगा। जब आज लगाया गया पौधा कल विशाल वृक्ष बनेगा, तब यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। आइए, मिलकर संकल्प लें—हर साल दो पेड़ लगाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं; पहला पेड़ अपने लिए और दूसरा पेड़ अपनों के लिए लगाएं।”आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में सहभागी बनें और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

अभियान के दौरान रंगलाल चावंडिया,मुकेश सीकर,चन्द्रसिंह तहसीलदार,पूर्व सीआई बनवारीलाल भुरानपुरा,पूर्व मैनेजर नरसी मीणा,रामकुवार,रामचंद्र गठवाड़ी,राजेंद्र सिंह ब्रजपुरा,फूलचंद घाटी,विनोद सालाडवास,मांगीलाल तेजपाल राजपुरवास,जयराम मानोता,धोलूराम बोबाड़ी,हरिसिंह बृजपुरा,सुभाष लाड़ीपुरा,कृष्ण,विकास लोकेश धोला,रोहिताश,अमित मीणा,धोलूराम,पूरण,सन्नी,राकेश डालू, लेखराज,दिनेश,देवेन्द्र देवड़वाल,ओम प्रकाश प्रजापत, राकेश,मुकेश डोडा,हरलाल,दीपक भावपुरा ,
हीरालाल,श्रीकृष्ण,फैलीराम नटाटा,कजोड़ कैलानवास,राजेश सरजोली डूंगरसी,खेमचंद झोल एवम टीम सुमन मीणा (TSM), जमवारामगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता,ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानड़ियावाला के ट्रस्टी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे ।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन