Home » राजस्थान » जयपुर में फिर तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा:गाड़ी छोड़कर भागे ड्राइवर को पीछा कर पकड़ा, एक की हुई मौत

जयपुर में फिर तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा:गाड़ी छोड़कर भागे ड्राइवर को पीछा कर पकड़ा, एक की हुई मौत

जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने बुधवार रात बाप-बेटे को रौंद दिया। घटना में घायल हुए पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा चोटिल है। वहीं, एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर को अरेस्ट किया है। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

एक्सीडेंट थाने (वेस्ट) के पुलिसकर्मी सुभाष ने बताया- हादसे में निवारू रोड के राधा कृष्णा कॉलोनी निवासी हनुमान (58) पुत्र भूराराम की मौत हो गई। घायल बेटे अमित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों बाप-बेट कलेक्ट्री सर्किल के पास चाट का ठेला लगाते हैं। रात करीब 10 बजे ठेला लेकर दोनों पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। कबीर मार्ग पर कलेक्ट्री की तरफ से आई ओवर स्पीड कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बाप-बेटे को कार से रौंदने के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर का लोगों ने पीछा किया।
बाप-बेटे को कार से रौंदने के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर का लोगों ने पीछा किया।
कार का ड्राइवर कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।
कार का ड्राइवर कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

कार छोड़कर भाग ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। लोगों ने करीब 100 मीटर पीछा कर पैदल भाग ड्राइवर को धर-दबोचा। हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों बाप-बेटे को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान हनुमान को डेड घोषित कर दिया। घायल बेटे अमित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर सुरेश को अरेस्ट कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास