Home » राजस्थान » जयपुर में देवर ने चाकू से गोदकर विधवा-भाभी को मारा:शादी से मना करने पर नाराज था; घर से 100 मीटर दूर मंदिर के पास किया हमला

जयपुर में देवर ने चाकू से गोदकर विधवा-भाभी को मारा:शादी से मना करने पर नाराज था; घर से 100 मीटर दूर मंदिर के पास किया हमला

जयपुर में देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद देवर ने चाकू से ताबड़तोड़ 5-6 वार कर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है।

आरोपी महिला के चाचा ससुर का बेटा है। घटना शास्त्री नगर थाना इलाके की प्रेम बस्ती में गुरुवार शाम 6.30 बजे हुई। मर्डर की सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए।

घटना के बाद आरोपी भागते हुए एक घर के CCTV कैमरे में कैद हो गया।
घटना के बाद आरोपी भागते हुए एक घर के CCTV कैमरे में कैद हो गया।
पूनम के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांवटिया अस्पताल में हंगामा किया।
पूनम के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांवटिया अस्पताल में हंगामा किया।

काम से लौटते समय चाकू से किए ताबड़तोड़ वार डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- नेहरू नगर की प्रेम बस्ती निवासी पूनम धानका (32) के पति की मौत 4-5 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद पूनम अपने 2 बेटों के साथ ससुराल में रहती थी। यहां इस घर में उनकी तीन देवरानी, जेठानी भी रहती थी। पूनम आस-पास के घरों में खाना बनाने और सफाई का काम कर परिवार का खर्च चलाती थी। पूनम का बड़ा बेटा विराट (13) और छोटा बेटा हिमांशु (8) है।

पूनम शाम 7.30 बजे काम से घर लौट रही थी। घर से 100 मीटर पहले शिव मंदिर के पास रिश्ते में देवर अनिल से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद अनिल ने चाकू से गोदकर पूनम की हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में पूनम को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिवार के लोगों के साथ ही मोहल्ले के लोग अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर विधायक गोपाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

आरोपी अनिल ने पूनम की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
आरोपी अनिल ने पूनम की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना के बाद विधायक गोपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
घटना की सूचना के बाद विधायक गोपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
घटना स्थल प्रेम बस्ती में एफएसएल टीम जांच करते हुए।
घटना स्थल प्रेम बस्ती में एफएसएल टीम जांच करते हुए।

विधवा भाभी से शादी करना चाहता था देवर जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल वीकेआई इलाके में किराए के मकान में रहता है और प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता है। अनिल विधवा भाभी पूनम से शादी करना चाहता था। कई दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पूनम के बार-बार मना करने पर अनिल ने हत्या की योजना बनाई।

हत्या के लिए गुरुवार शाम को चाकू लेकर बाइक से पूनम के पास पहुंचा। यहां कहासुनी होने पर अनिल ने पूनम पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद अनिल रेलवे स्टेशन की ओर बाइक छोड़कर फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने 1 घंटे में उसे पकड़ लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS