Home » राजस्थान » सीकर में महिला से रेप, नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया:अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके 4 महीने तक ब्लैकमेल किया, विरोध करने पर पीटता था आरोपी

सीकर में महिला से रेप, नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया:अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके 4 महीने तक ब्लैकमेल किया, विरोध करने पर पीटता था आरोपी

सीकर जिले में 35 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला के गांव के ही रहने वाले युवक ने महिला को नशीला पदार्थ देकर रेप किया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण एरिया की रहने वाली 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- गांव के ही रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान थी। जो महिला को अपने साथ शहर लेकर गया था। यहां पर खाने-पीने की किसी चीज में आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।

नशीले पदार्थ का सेवन करने की वजह से महिला को होश नहीं रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया। आरोपी ने 4 महीने तक महिला को ब्लैकमेल भी किया।

आरोपी महिला पर दबाव बनाने लगा कि यदि वह उसके पास नहीं आई तो उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। आरोपी ने दबाव बनाकर कई बार महिला के साथ मारपीट भी की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास