Home » राजस्थान » पाली में ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं महिला:बोलीं-गांव वालों की गाड़ियां चलाती थी; आदिवासी कल्चर की झांकी देख मंच से उतरे मंत्री-अधिकारी

पाली में ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं महिला:बोलीं-गांव वालों की गाड़ियां चलाती थी; आदिवासी कल्चर की झांकी देख मंच से उतरे मंत्री-अधिकारी

पाली में आज 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं। जैसे ही उसे ट्रैक्टर के साथ देखा हर कोई हैरान था।

दरअसल, शहर के बांगड़ स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें कई विभागों की झांकियां शामिल थी। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदर्श आंगनबाड़ी झांकी पेश की गई।

इस झांकी को ट्रैक्टर में सजाया गया था, जिसे खुद महिला कार्यकर्ता निरमा लेकर पहुंची थीं। निरमा ने बताया कि बचपन से उसे गाड़ियां चलाने का शौक रहा है। वह गांव में लोगों की गाड़ियां चलाती थी।

इससे पूर्व कार्यक्रम में आदिवासी क्षेत्र के बच्चों की झांकियां देख कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और अधिकारी अपने आप को नहीं रोक पाए। वे मंच से उतरे और बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाई।

मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में देश के इतिहास और प्रगति के बारे में बताया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली स्टूडेंट तथा बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

इनको 86 लोगों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत सहित अन्य अतिथियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राजवीरसिंह राठौड़, राजश्री मीना प्रधानाचार्य हेमलियावास खुर्द स्कूल, चन्द्रेश पाल सिंह करणोत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पाली, सत्य नारायण, व्याख्याता, पीएम बांगड राउमावि पाली, भरत शर्मा, उप प्राचार्य राउमावि सांपा, राज राजेंद्र बसंती देवी किशोरमल खीमावत, खीमावत ट्रस्ट रानी/मुंबई, विकास-खुशाल सैन पाली, राहुल शर्मा, कनिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट पाली, ललित पालीवाल श्री राधेकृष्ष्ण गौ सेवाा संस्थान,रोहट, रामपाल, अध्यापक, राउमावि मानपुरा भाखरी पाली, वीरेन्द्र सिंह शक्तावत नायब तहसीलदार बेडा, ईश्वर चन्द पारीक, वरिष्ष्ठ निजी सचिव कलेक्ट्रेट, पाली, रघुवीरसिंह, संदर्भ व्यक्ति अध्यापक, दिनेश विश्नोई उपखण्ड अधिकारी, देवेन्द्र प्रसाद डाबी एसीबीईओ पाली, लक्ष्मणसिंह सोलंकी, व्याख्याता, भंवर लाल कुमावत, शिक्षक सोनाईमांजी, पत्रकार संदीप राठौड़, पत्रकार सिकन्दर खान, मोहन लाल सैणचा, दुर्गा चौधरी, जितेन्द्र सिंह जादोन निजी सहायक कलेक्ट्रेट पाली, सुरेश देवड़ा, प्राचार्य, राउमा स्कूल माण्डल, डॉ. अविनाश चारण, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देसूरी, डॉ. प्रभु दयाल, सह आचार्य (सर्जरी विभाग) बांगड़ हॉस्पिटल पाली, मोहम्मद आसिफ, नर्सिग ऑॅफिसर पाली, प्रमोद लसोड़ डॉ. जिगर शाह, महेश राठी सुमेरपुर, प्रियंका व्यास, केन्द्र प्रबन्धक पाली, डॉ. हरिभाऊ कोरटकर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बिजापुर, तरूण पाल सिंह, कृषि अधिकारी उद्यान पाली, दिलीप गहलोत बाक्सिंग प्रशिक्षक, बृजपाल सिंह, सहायक लेखाधिकारी प्रथम पंचायत समिति पाली, भगवान सिंह राजपुरोहित, प्रेरणा चौहान टीचर श्रीसेला, रफीक पठान, अनिल व्यास, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, पाली, रितिका सुराणा पाली, संदीप कुमार, लिपिक ग्रेड प्रथम, शैलेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक पाली, प्रकाश डाबी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी बोयल, गजेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बलवना, पिस्ता कुमारी ठाकुरला, आशीष बोहरा सुमेरपुर, प्रहलाद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही, बाली,मधुरेश बोहरा, हर्षित शर्मा सूचना सहायक, विक्रम राठौड़ जनसंपर्क अधिकारी पाली, रीना मेवाड़ा पाली, अंकित कुमार शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पाली, ललित मीणा, सहायक कर्मचारी, कलेक्ट्रेट पाली, इरफान पाली, मोहनी देवी पुखराज पटेल पाली, निहारिका राजपुरोहित आकड़ावास पुरोहितान, मोहम्मद अय्युब खान जई, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, बाली, अशोक कुमार चाटेलाव पाली, नरेन्द्र कुमार पोरवाल कंटालिया पाली, कमल कुमार पंवार, प्रवर्तन अधिकारी, अतिरिक्त कार्य भार, जिला रसद अधिकारी पाली, जितेन्द्र सियाग, नीलकमलसिंह, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, सादड़ी, लादूराम मेवाडा, विशिष्ठ लोक अभियोजक पाली, किशनसिंह रतनू, कर निर्धारक पाली, हेमन्त सीरवी, राणावास, विकास जैन, सर्वांग जांगिड, सम्पतदास वैष्णव, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सुनिता कनिष्ठ सहायक, दिलीप चावंरिया, स्वास्थ्य जमादार सोजतसिटी, बाबूलाल, सहायक कर्मचारी पाली, प्रकाश पटेल, सहायक अभियन्ता, भंवरलाल कुमावत अध्यापक वडेरवास, सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ अध्यापक खौड, मेहराज अली चुड़ीगर, भाग्यवंती गेहलोत पाली, जयश्री पटेल नया चेण्डा, आराधना गौड, अभिज्ञान पंवार रमेश बाबूलाल ओसवाल, विक्रम सिंह भाटी डिस्कॉम पाली, अमर सिंह राजपुरोहित, जोधपुर डिस्कॉम पाली, रविन्द्रपाल सिंह देवड़ा, प्र.शा.सहायक, श्वेता चौधरी, हितेन्द्र शर्मा (अजय शर्मा ) को सम्मानित किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

30 साल के युवक को नींद में आया हार्टअटैक, मौत:मुंबई से दोस्तों के साथ घूमने आया था राजस्थान, सुबह जगाया तो नहीं उठा

अजमेर में दोस्तों के साथ घूमने आए 30 साल के युवक को नींद में हार्ट अटैक आ गया। दोस्तों ने