Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की कार्यकर्ता सुनवाई

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की कार्यकर्ता सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी,प्रदेश मंत्री नारायण मीणा,प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनियां और कार्यालय सचिव मुकेश पारीक ने कार्यकर्ता सुनवाई की।कार्यकर्ता सुनवाई के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से कार्यकर्ता सुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है,ताकि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता सुनवाई में लगभग 35 से 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनके निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाए गए हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यों को तीव्र गति और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के साथ-साथ शिक्षा,पंचायती राज एवं अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण भी सामने आए हैं।संबंधित विभागों के मामलों को उनके विभागीय मंत्रियों के पास भेजकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।मंत्री मीणा ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रदेश में अनेक विकास कार्य किए हैं और इन्हीं कार्यों के आधार पर भाजपा सरकार विधानसभा में विपक्ष के प्रश्नों का मजबूती से जवाब देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए कृत्यों को भी जनता के सामने उजागर किया जाएगा,साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को सदन और प्रदेश की जनता के समक्ष रखा जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय