Home » राजस्थान » सांसद हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक में ओएमआर गड़बड़ी,बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया

सांसद हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक में ओएमआर गड़बड़ी,बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया

मंगलवार को संसद भवन में बजट सत्र शुरू होने से पहले आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी भाग लिया,सदन सुचारू रूप से कैसे चले और जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो व नियम 377 का समय पर जवाब आए व शून्य काल में उठाए गए मुद्दों पर मंत्री से सदन में तत्काल वक्तव्य दिलवाने सहित विभिन्न संसदीय विषयों को बैठक में उठाया | सांसद ने बैठक में राजस्थान सहित कई राज्यों में खाद की किल्लत और राजस्थान में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद की व्यवस्था में सामने आई गड़बड़ियों को दूर करते हुए बेरोजगारी और महंगाई पर सदन में विशेष चर्चा करवाने की मांग की,साथ ही अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर सरकार के स्पष्ट रुख को सदन में रखने की मांग की वहीं समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था व MSP को कानूनी गारंटी देने,किसानों की आय दोगुनी करने के दावों की समीक्षा,फसल बीमा योजना की खामियाँ और मुआवज़े में देरी पर,सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर जवाबदेही,महिलाओं,दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे के साथ,शिक्षा,स्वास्थ्य व विदेश नीति पर भी सदन में पृथक से विशेष चर्चाएं करवाने की मांग की |

पेपर लीक व ओएमआर घोटाले की भी उठाई बात

सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की ओएमआर में है धांधली,राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक से जुड़े मामलों से बेरोजगारों के हितों के साथ हुए कुठाराघात का मामला उठाया और कई सुझाव भी दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय