जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता मेें भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 217वीं बैठक आयोजित हुई।बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जयपुर मैट्रो फेज-1 सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) हेतु 7700 व.मी.भूमि मैट्रो कार्य के उपयोग में लेने हेतु स्वीकृति दी गई।
बैठक में कार्यकारी निर्देशक (कम्पनी मामलात) जयपुर मैट्रो रेल कॉरपोरेशन लि0 जयपुर पंजीकृत कार्यालय प्रशासनिक भवन,मैट्रो डिपो,भृगु पथ,मानसरोवर, जयपुर को मैट्रो जयपुर मैट्रो परियोजना के फेज-ा सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) के अलाईनमेंट में आने वाली वन विभाग की भूमि के बदले समान जविप्रा स्वामित्व की वन विभाग के स्वाम्तिव की भूमि के लगते हुए जविप्रा स्वामित्व की भूमि राजस्व ग्राम दौलतपुरा, तहसील आमेर के खसरा नं.1394 रकबा 28.50 हैक्टेयर में से 2.01 हैक्टेयर नवीन भूमि आवंटन नीति के नियमाुनसार भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,ब्लॉक चाकसु,जयपुर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरा के भवन हेतु ग्राम बिहारीपुरा तहसील चाकसु के खसरा नं. 220 रकबा 6.00 हैक्टेयर किस्म चारागाह में से 2000 वर्गमीटर भूमि आवंटन किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सैनिक कल्याण भवन निर्माण हेतु प्राधिकरण की गोकुल नगर योजना में स्थित संस्थानिक भूखण्ड संख्या आई-1 क्षेत्रफल 5210.6 व.मी. में से वेस्ट पार्ट भूखण्ड संख्या 4 की ओर 4000 मीटर भूमि निःशुल्क आवंटित भूमि के आवंटन को निरस्त करते हुए उक्त के स्थान पर गोकुल नगर योजना में स्थित फैसिलीटी एफ-9 क्षेत्रफल 5160.91 व.मी. भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।






