Home » राजस्थान » बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग:हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रक में घुसी, 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला

बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग:हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रक में घुसी, 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जयपुर से बीकानेर जा रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर चारे से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक और बस में आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसा बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ को पार करने के बाद सेसोमू स्कूल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे बस जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी। सुबह तेज धुंध के बीच बस श्रीडूंगरगढ़ से आगे बढ़ रही थी।

इसी दौरान आगे चल रहा चारे (तूड़ी) से भरा ट्रक किसी वाहन से टकराने के बाद हाईवे पर रुक गया था। पीछे से आ रही स्लीपर बस खड़े ट्रक में जा घुसी।

आग लगने के बाद बस पूरी तरह जल गई। चारा भी अंदर तक देखा गया।
आग लगने के बाद बस पूरी तरह जल गई। चारा भी अंदर तक देखा गया।
दो घंटे में बस जलकर कबाड़ हो गई।
दो घंटे में बस जलकर कबाड़ हो गई।

ट्रक से टक्कर होते ही लगी आग

हेड कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह काजला ने बताया- टक्कर होते ही ट्रक में भरे में चारे में आग लगने के बाद बस में भी आग लग गई। सवार यात्रियों को दो इमरजेंसी गेट और मेन गेट से बाहर निकाला गया।

दो घंटे तक बंद रहा हाईवे, बस जलकर कबाड़ हो गई

हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्लीपर बस, उसमें सवार यात्रियों का सारा सामान जल गया।

ट्रक से टकराने के बाद चारे से भरा ट्रक हाईवे पर रुक गया था।
ट्रक से टकराने के बाद चारे से भरा ट्रक हाईवे पर रुक गया था।

बस ड्राइवर घायल, बीकानेर रेफर

हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पहले से था इमरजेंसी गेट

मिलन ट्रेवल्स की यह बस नई थी और इसमें शुरू से ही बड़ा इमरजेंसी गेट दिया गया था। गौरतलब है कि जैसलमेर हादसे के बाद बसों में इमरजेंसी गेट अनिवार्य किए गए थे।

आग लगने के बाद बस अंदर से पूरी तरह जलकर राख हो गई। सिर्फ लोहे का ढांचा ही बच सका है।
आग लगने के बाद बस अंदर से पूरी तरह जलकर राख हो गई। सिर्फ लोहे का ढांचा ही बच सका है।
चारे से भरे इस ट्रोले के कारण पहले ट्रक चपेट में आया और फिर इसी की आग से बस में आग लगी।
चारे से भरे इस ट्रोले के कारण पहले ट्रक चपेट में आया और फिर इसी की आग से बस में आग लगी।
बस के अंदर रखे कपड़े ओर अन्य सामान जलकर राख हो गए।
बस के अंदर रखे कपड़े ओर अन्य सामान जलकर राख हो गए।
कुछ सामान भी बस में था, वो भी पूरी तरह जल गया।
कुछ सामान भी बस में था, वो भी पूरी तरह जल गया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय