Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर में हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार:स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट बदलवाते समय दबोचे, रंजिश के चलते साथ रखते पिस्टल

जोधपुर में हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार:स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट बदलवाते समय दबोचे, रंजिश के चलते साथ रखते पिस्टल

जोधपुर के महामंदिर थाने की पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और वारदात में यूज हुई काली स्कॉर्पियो बरामद की है। मुख्य आरोपी राजेंद्र जाट के खिलाफ हत्या समेत 6 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों और पिस्टल की खरीद-फरोख्त को लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशन पर थानाधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने 25 जनवरी को इंटेलिजेंस विंग से गुप्त सूचना के आधार पर धरपकड़ की।

दुकान पर बदलवा रहे थे नंबर प्लेट

ASI श्यामसिंह की सूचना पर टीम ने संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो युवक कार डेकोर की दुकान पर नंबर प्लेट बदलवा रहे थे। पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार होने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में आरोपी पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से पिस्टल मिली।

पहले भी जेल जा चुका एक आरोपी

इस पर मामला दर्ज कर राजेंद्र (31) जाट, निवासी सियारा चौकी, थाना बोरुंदा, महीराम (30) बिश्नोई, निवासी मतवाला की ढाणी, थाना बिलाड़ा, जोधपुर को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वह पहले जेल भी जा चुका है। आरोपी अन्य गैंग से रंजिश के चलते अपने पास हथियार रखते थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय