Home » राजस्थान » कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा, शीतलहर का असर:मंगलवार की बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित, यलो अलर्ट जारी

कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा, शीतलहर का असर:मंगलवार की बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित, यलो अलर्ट जारी

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव देखा गया। मंगलवार को हुई बारिश के बाद शाम से हल्का कोहरा छाने लगा, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। कोहरे के कारण नेशनल और स्टेट हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर लगभग 300 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शीतलहर के कारण गलन बनी हुई है। बुधवार सुबह के समय कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा।

कोहरे के चलते सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही।

यलो अलर्ट जारी

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद पड़े इस कोहरे से रबी की फसलों को आंशिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, लगातार कोहरा रहने से फसलों में रोग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच लोगों ने आने वाले दिनों में और बदलाव की संभावना जताई है। जिले में फिलहाल ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार के लिए क्षेत्र में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय