Home » राजस्थान » एसोसिएशन फॉर सिक्योरिटी एसोसिएट्स का 8वाँ स्थापना दिवस जयपुर में आयोजित

एसोसिएशन फॉर सिक्योरिटी एसोसिएट्स का 8वाँ स्थापना दिवस जयपुर में आयोजित

एसोसिएशन फॉर सिक्योरिटी एसोसिएट्स (ASA) का आठवाँ स्थापना दिवस आज होटल वेस्ता इंटरनेशनल, गोपालबाड़ी, जयपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनरल मानदाता सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, आईजी संदीप सिंह एवं कमांडेंट रविंद्र सिंह उपस्थित रहे एसोसिएशन कि ओर से विशिष्ट सलाहकार केप्टन होशियार सिंह, उपाध्यक्ष पूरण सिंह पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह, मीडिया प्रभारी हारुन कुरेशी, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशोर सिंह, उमेद सिंह, रामनिवास ढाका, ओमप्रकाश पिलानिया, राजेंद्र सिंह, अनिल यदुवंसी, आकाश गौतम ने अतिथियों को साफा एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया।ASA अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह शेखावत ने संगठन की आठ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।एवं महासचिव जितेंद्र सिंह तंवर ने भविष्य की योजनाओं बताते हुऐ बिना लाइसेंस चल रही सिक्योरिटी एजेंसियाँ को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुऐ इन पर कड़ी कार्यवाही करने कि सरकार से मांग की।इस अवसर पर सुरक्षा कर्मियों के अधिकारों, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, मिनिमम वेज बढानें एवं गार्ड बोर्ड के गठन पर चर्चा की गई। तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक