Home » राजस्थान » राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाऐं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाऐं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों (हॉरिजोंटल श्रेणी- विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अतिरिक्त) को नियमानुसार प्राप्तांको की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के तहत 8 अक्टूबर 2025 को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों (उक्त वर्णित श्रेणी व वर्ग के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त) को यह अवसर दिया जा रहा है। उक्तानुसार अभ्यर्थी 29 जनवरी से 6 फरवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक पुनः गणना हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्राप्तांकों की पुनः गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डैशबोर्ड में उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए प्रति प्रश्न 25 रु की दर से शुल्क का ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा। ऑफलाइन रूप से प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र एवं शुल्क स्वीकार्य नहीं होगा। नियमों में मात्र प्राप्तांकों की पुनर्गणना का ही प्रावधान होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक