Home » राजस्थान » श्रीमाधोपुर में घना कोहरा छाया:सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, विजिबिलिटी 40 मीटर

श्रीमाधोपुर में घना कोहरा छाया:सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, विजिबिलिटी 40 मीटर

गुरुवार को श्रीमाधोपुर शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 9 बजे तक पूरा क्षेत्र कोहरे की चपेट में रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

सुबह 8 बजे विजिबिलिटी घटकर महज 40 मीटर रह गई। इस वजह से हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, और चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सीकर जिले में अगले 3-4 दिनों तक तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

इसके अलावा, 31 जनवरी और 1 फरवरी को सीकर जिले में एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल इलाके में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी बनी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन