Home » राजस्थान » मांगलियावास की फ्लोर मील कंपनी में बड़ा घोटाला:पूर्व कर्मचारी और बैंक मैनेजर पर 33 करोड़ से अधिक गबन का आरोप, मामला दर्ज

मांगलियावास की फ्लोर मील कंपनी में बड़ा घोटाला:पूर्व कर्मचारी और बैंक मैनेजर पर 33 करोड़ से अधिक गबन का आरोप, मामला दर्ज

मांगलियावास थाना क्षेत्र की लक्ष्मी रोलर फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक गोपाल सहानी ने गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कंपनी के पूर्व कर्मचारी संजीव गुप्ता और उनके सहयोगियों पर 33 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगाया गया है।

हर माह 5 लाख का नुकसान

पुलिस को दी गई शिकायत में निदेशक गोपाल सहानी ने बताया कि संजीव गुप्ता वर्ष 1996 में कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय धोखाधड़ी की। संजीव गुप्ता ने अपने भाई और अन्य कंपनी के व्यक्तियों के साथ मिलकर गंभीर अनियमितताएं कीं, जिससे वर्ष 2014 के आसपास कंपनी को प्रति माह 5 लाख रुपये का लगातार नुकसान हुआ। इसके चलते फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

सहानी ने आरोप लगाया कि संजीव गुप्ता ने बंधन बैंक के मैनेजर श्यामलन अग्रवाल के साथ मिलकर बैंक खातों और रिकॉर्ड में हेराफेरी की। संजीव गुप्ता ने सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत वर्ष 2015 में अपने विश्वासपात्र सीए संजीव जैन को कंपनी का ऑडिटर नियुक्त कराया, ताकि कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जा सके।

ऐसे की हेराफेरी

संजीव गुप्ता और बैंक मैनेजर अग्रवाल ने बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलकर अपने सहयोगी मनीष गर्ग के नंबर दर्ज करवा दिए। इसके बाद कंपनी की अनुमति के बिना कंपनी से जुड़े विभिन्न खातों से रकम ट्रांसफर करते रहे और हेराफेरी की।

गुप्ता ने अपने भाई राजीव गुप्ता के साथ मिलकर कंपनी के करोड़ों रुपये अपने और अपने परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर किए। उन्होंने अपनी पत्नी प्रभा गुप्ता, पुत्र शोभित गुप्ता और पुत्री निष्ठा गुप्ता को कंपनी का कर्मचारी नियुक्त कर फर्जी सैलरी उनके खातों में भेजी।

वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, अवैध लेनदेन और कंपनी के धन के दुरुपयोग के इस सुनियोजित षड्यंत्र के तहत संजीव गुप्ता, उनके भाई राजीव गुप्ता, परिवार के सदस्य (पत्नी, पुत्र, पुत्री और संजीव गुप्ता संस), सीए संजीव जैन, मनीष गर्ग और बंधन बैंक मैनेजर श्यामलन अग्रवाल पर मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर कंपनी से कुल 33,15,97,102.40 रुपये (तैंतीस करोड़ पंद्रह लाख सत्तानवे हजार एक सौ दो रुपये चालीस पैसे) का गबन करने का आरोप है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक