Home » राजस्थान » राजस्थान कांग्रेस ने की 4 जिलाध्यक्षों की घोषणा:लोकसभा टिकट को लेकर विवादों में रहे सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

राजस्थान कांग्रेस ने की 4 जिलाध्यक्षों की घोषणा:लोकसभा टिकट को लेकर विवादों में रहे सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बचे हुए पांच में से 4 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। सुनील शर्मा को जयपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में जयपुर से कांग्रेस के कैंडिडेट थे, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया था।

पार्टी ने दिग्विजय सिंह पुरावत को प्रतापगढ़, वीरेंद्र सिंह गुर्जर को झालावाड़ और हंसराज मीणा को बारां जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजसमंद में जिलाध्यक्ष की घोषणा अब भी होना बाकी है। इससे पहले नवंबर में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं।

अब तक 49 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

विवाद के बाद कांग्रेस ने बदला था टिकट

लोकसभा चुनावों में सुनील शर्मा के आरएसएस समर्थक संस्था जयपुर डायलॉग्स के मंच पर जाने का वीडियो सामने आया था। इस पर शशि थरूर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई थी।

फिर सुनील शर्मा का टिकट बदलने की मांग उठी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब विवाद हुआ था। विवाद के बाद सुनील शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारी छोड़ने की पेशकश की थी।

इसके कुछ ही देर बाद पार्टी ने उनकी जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बना दिया था।

गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद देर रात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने 4 जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया।
गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद देर रात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने 4 जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया।

डोटासरा, जूली के साथ पायलट भी पहुंचे

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि गुरुवार दिल्ली में हुई मीटिंग जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन को लेकर विस्तार से फीडबैक लिया।

बैठक में संगठन निर्माण, संगठन की सक्रियता, एसआईआर और मनरेगा से जुड़े आंदोलन पर भी बात हुई।

इस मीटिंग में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट भी मौजूद थे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भी राजस्थान में संगठन को लेकर फीडबैक दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय