Home » राजस्थान » टोंक फाटक पुलिया के पास हादसा:दो पैग की खुमारी; सिविल इंजीनियर ने 100 की स्पीड से दौड़ाई कार, 5 वाहनों को मारी टक्कर, 2 युवक घायल

टोंक फाटक पुलिया के पास हादसा:दो पैग की खुमारी; सिविल इंजीनियर ने 100 की स्पीड से दौड़ाई कार, 5 वाहनों को मारी टक्कर, 2 युवक घायल

गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास टोंक फाटक पुलिया पर गुरुवार दोपहर करीब 12:52 बजे सिविल इंजीनियर ने शराब के नशे में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ाई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मारते हुए दो युवकों को चपेट में ​ले लिया। साथ ही फूड डिलीवरी बॉय की बाइक को भी टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार एक मॉल की दीवार से टकराने के बाद रुकी।

हादसे के बाद लोगों ने आरोपी कार चालक राजेश खंडेलवाल को पकड़ लिया। वह बोला- केवल दो पैग ही पीए थे। मुझे नींद आ गई। ऐसा लगा जैसे कार ड्राइवर चला रहा और वह पास में बैठा है। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शरीर में लगभग 450 एमएल तक शराब की मात्रा पाई गई। मानसरोवर निवासी बाइक चालक मनीष जैन और सलमान निवासी मालपुरा गेट घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बजाज नगर थाने से रामअवतार सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

फूड डिलीवरी बॉय की खड़ी बाइक को भी मारी टक्कर

कार ने फूड डिलीवरी बॉय अलवर निवासी दीपक कुमार की बाइक को भी चपेट में ले लिया। दीपक बाइक खड़ी कर ऑनलाइन डिलीवरी के लिए सामान लेने मॉल में गया था। वह लौट ही रहा था कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दीपक दो माह पहले जयपुर आया और महेश नगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। 4 हजार रुपए में मासिक किस्त पर बाइक खरीदी थी, जो उसकी कमाई और परिवार की जरूरतों का सहारा थी। हादसे के बाद पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी का जयपुरिया अस्पताल में करवाया मेडिकल

हादसे के बाद पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में कार चालक की मेडिकल जांच करवाई। राजेश ने बताया कि वह घर जाकर खाना खाने के बाद सोने वाला था, लेकिन हादसा हो गया। द जयपुर वाला शोरूम संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी शोरूम के बाहर खड़ी थी। तेज आवाज सुनाई दी। बाहर देखा तो कार जिस दिशा में खड़ी थी, उसकी दिशा ही बदल चुकी थी। एक कार पास के मॉल की दीवार से टकराकर रुकी। दीवार भी टूट गई। हादसे में वसंधुरा कॉलोनी निवासी डॉ. अंकित की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय