Poola Jada
Home » राजस्थान » जेजेएम के टेंडर अब निर्धारित दरों से भी कम दरों पर हो रहे हैं जारी – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जेजेएम के टेंडर अब निर्धारित दरों से भी कम दरों पर हो रहे हैं जारी – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य वर्ष 2021-2022 में शुरू होना था लेकिन उस समय निर्धारित दर से लगभग 38 प्रतिशत तक ऊंची टेंडर दरों और ठेकेदारों की अनियमितताओं सहित कई अन्य कारणों से कार्य लम्बित रहे।

मंत्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अब जेजेएम के कार्यों को गति मिली है। पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया से किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए टेंडर निर्धारित दर से भी 15 प्रतिशत कम दर पर जारी किए गए हैं। ऐसे में कार्यों को आगामी दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य ललित मीना द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वृहद् पेयजल परियोजना परवन-अकावद के पैकेज संख्या-5 के क्रियान्वयन के लिए 5 दिसम्बर, 2025 को कार्यादेश जारी किया गया तथा अगस्त, 2027 तक इस कार्य को पूर्ण किया जाना निर्धारित किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सर्वे एवं डिजाईन का कार्य प्रगतिरत है।

इससे पहले विधायक ललित मीना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि किशनगंज के सभी 368 ग्रामों को सम्मिलित कर कोटा, बारां व झालावाड़ के 1402 ग्रामों को मिशन के तहत घर-घर जल कनेक्शन द्वारा लाभान्वित करने के लिए वृहद पेयजल परियोजना परवन-अकावद में 3523.16 करोड़ रूपये की स्वीकृति ‘राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति‘ की 27वीं बैठक में दी गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय