Home » राजस्थान » ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीण विकास को नई गति:– मुख्य सचिव

ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीण विकास को नई गति:– मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है। शिविरों के प्रथम चरण के तीन दिनों में प्रदेश के 941 गिरदावर सर्किलों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 6 लाख 59 हजार 208 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित 13 प्रमुख विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। शेष ग्राम उत्थान शिविर 31 जनवरी, 1 फरवरी तथा 5 से 9 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रदेश के 2,839 गिरदावर सर्किलों को कवर किया जाएगा।
कृषि व पशुपालन क्षेत्र में व्यापक लाभ
कृषि विभाग द्वारा 2.26 लाख किसानों को फसल बीमा एवं 2.33 लाख ग्रामीणों को एमएसपी की जानकारी दी गई। साथ ही 1.80 लाख से अधिक बीज मिनीकिट वितरण का सत्यापन किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 2.60 लाख पशुओं का उपचार, 47 हजार पशुओं का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण तथा 20 हजार से अधिक टीकाकरण किए गए।
ऊर्जा, सहकारिता व पंचायती राज में उल्लेखनीय उपलब्धियां
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 19,025 पात्र परिवारों के आवेदन भरवाए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 15 हजार नए किसान क्रेडिट कार्ड, 25 हजार सदस्यता आवेदन स्वीकृत तथा 4,100 से अधिक बैंक खाते खोले गए। पंचायती राज विभाग ने 32 हजार से अधिक स्वामित्व कार्ड वितरित किए।

शिविरों में आगामी वर्ष की गतिविधियों के आवेदन पत्र तैयार करवाए जा रहे हैं, इस वर्ष के अनुदान आवेदनों की वर्तमान स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही जटिल प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सभी आवेदनों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कर योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीण नागरिकों तक पहुँचाया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास