Home » राजस्थान » राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जन्मदिन आज,प्रदेशभर से बधाइयों का लगा तांता

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जन्मदिन आज,प्रदेशभर से बधाइयों का लगा तांता

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्हें राज्यभर से जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

जन्मदिन के मौके पर दीया कुमारी ने सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर,ताड़केश्वर मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना की।इसके बाद उन्होंने बालाजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा—“जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।मैं राजस्थान के विकास के लिए निरंतर काम करती रहूँगी।”

प्रदेश के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य,गौ सेवा, पौधारोपण,रक्तदान शिविर और मिठाई वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया।

राजघराने से राजनीति तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है।वर्तमान में वे प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं और जनता के बीच “जनता की दीया” के नाम से पहचानी जाती हैं।

तारानगर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गणेश मंदिर में किए दर्शन,कार्यकर्ताओं संग काटा केक

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में तारानगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा।इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भवानी निकेतन में कार्यक्रम में की शिरकत

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भवानी निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं,समर्थकों और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।लोगों ने फूलों के गुलदस्ते और शुभकामना संदेश देकर दिया कुमारी का अभिनंदन किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने सभी के प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय