Home » राजस्थान » सीजीएसटी की कार्रवाई, 2024 में ईडी ने छापेमारी की थी:कांग्रेस नेता खोड़निया के ठिकानों पर छापा, कई दस्तावेज जब्त किए

सीजीएसटी की कार्रवाई, 2024 में ईडी ने छापेमारी की थी:कांग्रेस नेता खोड़निया के ठिकानों पर छापा, कई दस्तावेज जब्त किए

पेपरलीक और बाबूलाल कटारा से नाम जुड़ने के बाद कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया के घर और ऑफिस पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। खोड़निया के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर डबोक इलाके में ऑफिस पर कार्रवाई की। खोड़निया डूंगरपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

एआईसीसी सदस्य भी हैं। टीमें डबोक स्थित केआरई अरिहंत पहुंचीं। टीम ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। खोड़निया के बेटे आदिश खोड़निया ग्रुप का संचालन करते हैं। गौरतलब है कि 2024 में ईडी ने डूंगरपुर के सागवाड़ा में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि पेपरलीक से जुड़े बाबूलाल कटारा की आरपीएससी में नियुक्ति में खोरड़िया ने भूमिका निभाई थी और बदले में राशि प्राप्त की थी।

कई जिलों में ज्वैलरी और रियल एस्टेट का कारोबार खोड़निया ज्वैलरी और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। खोड़निया के भाई नरेंद्र खोड़निया सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा और उदयपुर सहित कई जगह कारोबार है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास