Home » राजस्थान » अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला; सूचना पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया हॉस्पिटल

अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला; सूचना पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया हॉस्पिटल

अजमेर की आनासागर झील में शनिवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के झील में छलांग लगते ही चौपाटी पर मौजूद पर्यटक इकट्ठा हो गए। एक टूरिस्ट ने झील में कूदकर तुरंत युवती को झील से बाहर निकाल लिया। लोगों की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को एंबुलेंस से जेएलएन हॉस्पिटल भिजवाया।

हेड कॉन्स्टेबल रामनरेश ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि एक युवती वैशाली नगर स्थित आनासागर झील में कूद गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को झील से लोगों ने बाहर निकाला।

उन्होंने बताया युवती को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है। उसकी मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

युवती को बाहर निकाला

चौपाटी पर मौजूद जाकिर हुसैन ने बताया कि वह चौपाटी पर घूमने के लिए आए थे। पता चला कि एक युवती ने झील में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने युवती के छलांग लगाने के बाद उसे बचाने के लिए छलाई लगाई। उसने लोगों की हेल्प से युवती को बाहर निकाला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन