Home » राजस्थान » क्रिप्टो में निवेश के नाम पर 1.80 करोड़ की ठगी:कनार्टक के 26 लोगों को अच्छे मुनाफे का झांसा देकर फंसाया, ऑफिस बंद कर हुए फरार

क्रिप्टो में निवेश के नाम पर 1.80 करोड़ की ठगी:कनार्टक के 26 लोगों को अच्छे मुनाफे का झांसा देकर फंसाया, ऑफिस बंद कर हुए फरार

जोधपुर में क्रिप्टो में निवेश के नाम पर 26 लोगों से 1.80 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। एक पीड़ित ने वीडियो रील देखकर आरोपियों से संपर्क किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके परिचितों को क्रिप्टो में निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने करीब सवा साल में ये राशि आरोपियों को नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर की।

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में न्यायालय परिवाद के जरिए 28 जनवरी को मामला दर्ज कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार कनार्टक के जिला बीजापुर के सालोटगी निवासी सिद्वपा भीमराय पडशेटी ने बताया- वर्ष 2022 में मैंने यूट्यूब पर केपमोर अपेक्स का वीडियो रील का विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन में अजय आर्य नामक व्यक्ति केपमोर अपेक्स कंपनी में रुपए लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का प्रचार कर रहा था। उसकी कंपनी द्वारा कई लोगों को ट्रेडिंग करने की ट्रेनिंग दिए जाने के बारे में बताया गया था।

पीड़ित सिद्वपा भीमराय ने बताया- विज्ञापन देखकर मैंने विज्ञापन में बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो अजय आर्य से बातचीत हुई। उसने मुझे विश्वास में लेते हुए बताया कि मैं गंगानगर का रहने वाला हूं। हमारी कंपनी के कई शहरों में कार्यालय हैं। आप हमारी कंपनी में निवेश करने के इच्छुक हो तो जिस शहर में बुलाएंगे, वहां आकर मिटिंग कर सकते हैं।

आरोपियों ने पीड़ित को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर उससे रुपए लेते रहे। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।
आरोपियों ने पीड़ित को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर उससे रुपए लेते रहे। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।

क्रिप्टो में निवेश का झांसा पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया- वह झूठे प्रलोभन पर विश्वास करते हुए अजय से जोधपुर में मीटिंग के लिए मई 2022 में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में गोपाल राठौड़ और अन्य साथियों के साथ पहुंचा। वहां अजय आर्य ने उन्हें कंपनी के अन्य हिस्सेदारों से मिलाया। उनके नाम सौरभ चावला, बलजीत सिंह, करमजीत सिंह, राजेंद्र, लजपत आर्य, दीपक आर्य थे।

इन सभी हिस्सेदारों ने अजय आर्य के साथ मिलकर भरोसा दिलाया कि कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने पर अच्छा मुनाफा होता है। इसकी गारंटी हमारी है। हमारी कम्पनी किप्टो करेंसी, फोरेक्स मार्केट आदि में राशि लगाते हैं। झांसे में आकर सिद्वपा ने जोधपुर में 10 लाख अजय आर्य को निवेश के लिए दे दिए। आरोपियों ने पीड़ित और उनके अन्य साथियों को परिचितों से भी निवेश के लिए कहा।

कर्नाटक जाकर भी की मीटिंग रिपोर्ट के अनुसार- अजय आर्य ने साथियों के साथ कर्नाटक जाकर वहां मीटिंग की। जब-जब अजय आर्य व उसके अन्य हिस्सेदार मीटिंग के लिए आते तो पीड़ितों से लाखों रुपए सिद्वपा के माध्यम से जमा होते। अजय आर्य व उनके हिस्सेदारों ने नकद और ऑनलाइन लाखों रुपए लिए।

अजय आर्य व उनके हिस्सेदारों ने पीड़ितों को कई बार कुड़ी भगतासनी जोधपुर भी बुलाया। इस पर वे जोधपुर आते और लाखों रुपए नकद दिए। अजय आर्य व कंपनी के अन्य हिस्सेदार सौरभ चावला, उनकी पत्नी सलोनी चावला, कर्मजीत सिंह, बलवीत सिंह, राजेंद्र सिंह, लजपत आर्य, दीपक आर्य कर्नाटक आते-जाते रहते थे। उन्होंने कनार्टका में ‘दी टिचेबल टेक’ ऑफिस खोला। वहां पीड़ितों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया। अजय आर्य, उसके पिता लजपत आर्य, उसके भाई दीपक आर्य कई जगह ट्रेनिंग देने के नाम पर पीड़ितों को बताते।

ये लोग हुए ठगी के शिकार पीड़ितों ने मई 2022 से जुलाई 2023 तक अलग-अलग समय पर इस कम्पनी में निवेश के नाम पर करीब 1,80,00,000 रुपए ऑनलाइन व नकद माध्यम से अजय आर्य को दिए।

क्र.सं. पीड़ितों के नाम निवेश के नाम पर दिए रुपए
1 नरसवा 28,00,000
2 प्रमोद उमर 25,00,000
3 रेवती तोरगल 17,30,000
4 शशिकला सुधार 14,40,000
5 अंबादास चौहान 12,00,000
6 सिद्वपा 10,00,000
7 मोहम्मद रफीक 10,00,000
8 शकील अहमद अरब 8,00,000
9 अंजली चौहान 6,00,000
10 अजीत राठौड़ 5,80,000
11 शोभा चौहान 5,00,000
12 सचिन राठौड़ 5,00,000
13 राजू मलिक 5,00,000
14 महानन्दा सोलंकर 5,00,000
15 योगीराज चौहान 4,00,000
16 आवेश पठान 4,00,000
17 पवन कुमार जायसवाल 3,75,000
18 बिनु फांशीश 3,00,000
19 सद्दाम अलगी 3,00,000
20 रेखा रोडगी 3,00,000
21 अर्चना सड़गे 2,00,000
22 मिनाक्षी तारे 2,00,000
23 स्वानन्द बडगेर 2,00,000
24 भीमसिंह लालसंगी 2,00,000
25 मिनाक्षी पाटिल 1,80,000
26 गोपाल राठौड़ 1,60,000
कुल 26 लोग 1,87,65,000 रुपए

ऑफिस बंद कर श्रीगंगानगर आया आरोपी सिद्वपा ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद अजय आर्य व उसके साथियों ने विजयापुरा कनार्टक में खोला ऑफिस बंद कर दिया। अजय आर्य श्रीगंगानगर आ गया। उससे बार-बार मिलने पर झूठे आश्वासन देता। कोई बहाना करते हुए रुपए देने का आश्वासन देता रहा। अब घर से गायब हो गया है। आरोपी अजय ने फोन भी बंद कर दिया है। अभी हाल ही पता चला कि अजय आर्य व इसके साथियों ने हमारे जैसे कई लोगों के साथ ऐसे करोड़ों की ठगी की है। हमारे से ठगी राशि अपने व परिवार के नाम प्रोपर्टी बना ली है।

इनके खिलाफ मामला दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अजय आर्य पुत्र लजपत आर्य, दीपक आर्य पुत्र लजपत आर्य, लजपत आर्य निवासी अम्बिका सिटी श्रीगंगानगर, सौरभ चावला, सलोनी चावला पत्नी सौरभ चावला, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, राजेन्द्रसिंह सभी निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय