Poola Jada
Home » राजस्थान » 22 गोदाम पर ऑडी चालक ने एंबुलेंस रोकी, मरीज की जान से खिलवाड़, हंगामा

22 गोदाम पर ऑडी चालक ने एंबुलेंस रोकी, मरीज की जान से खिलवाड़, हंगामा

22 गोदाम सर्किल पर शुक्रवार दोपहर एक गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई। एक ऑडी कार चालक ने मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोककर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पहले एंबुलेंस के आगे अपनी कार लगाकर रास्ता रोका और फिर ड्राइवर की कॉलर पकड़ ली। इतना ही नहीं, उसने एंबुलेंस की चाबी निकालने की भी कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, जिससे मामला और गंभीर हो गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और एंबुलेंस को रवाना कराया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसमें ऑडी चालक का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मोबाइल में घटना रिकॉर्ड की तो ऑडी चालक गुस्सा हुआ

घटना के समय एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, जिससे मामला और गंभीर हो गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और एंबुलेंस को रवाना कराया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसमें ऑडी चालक का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है।

वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट समाप्त है और ओवरस्पीडिंग से जुड़ा चालान भी लंबित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय