Home » राजस्थान » नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, 21 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, 21 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

राजसमंद: राजसमंद जिला पॉक्सो कोर्ट विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार पंचोली ने नाबालिग किशोरी से रेप के अभियुक्त तेजाराम उर्फ तेजू को 20 साल कठोर कारावास और 21 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है.

विशिष्ट लोक अभियोजक राहुल सनाढ्य ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने आमेट थाने में एक रिपोर्ट देकर बताया कि 14 जनवरी 2020 को वह और उसकी पत्नी सुबह खेत पर चले गए और घर पर उसकी तीनों बेटी थी. तीनों को खाना लेकर खेत पर आने के लिए कहा गया था. फिर दो बेटियां तो खेत पर आ गई, जबकि एक बेटी घर पहुंचने पर नहीं मिली.

उसकी तलाश की, मगर पता नहीं चल पाया. इस पर परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी. इस बीच माद निवासी तेजू उर्फ तेजाराम भी घर से लापता हो गया. इस पर पुलिस ने शक के आधार पर तेजाराम की तलाश करने पर कसार में होने का पता चला.

पुलिस टीम कसार गांव पहुंची, जहां से किशोरी को दस्तियाब कर लिया और आरोपी तेजाराम को गिरफ्तार कर लिया. फिर आमेट थाना पुलिस ने प्रकरण की विस्तृत जांच के बाद पोक्सो न्यायालय राजसमंद में आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया.  विशिष्ट लोक अभियोजक राहुल सनाढ्य ने 25 गवाह तथा 41 दस्तावेज पेश किए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।