Home » राजस्थान » जयपुर के मानसरोवर में कैफे पर फायरिंग:बदमाशों ने संचालक को धमकाने के लिए चलाई गोलियां, इलाके के लोगों में दहशत फैल गई

जयपुर के मानसरोवर में कैफे पर फायरिंग:बदमाशों ने संचालक को धमकाने के लिए चलाई गोलियां, इलाके के लोगों में दहशत फैल गई

जयपुर के एक कैफे पर बदमाशों ने फायरिंग की। कार से आए चार बदमाशों ने कैफे ऑनर को धमकाने के लिए गोलियां चलाई थी। शिप्रापथ थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

मामला सोमवार शाम मानसरोवर के शिप्रापथ में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास कैफे आरजे-21 का है।

लोगों के हंगामा करने पर हुए फरार

DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- शिप्रापथ में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास कैफे आरजे-21 है। आरजे-21 को ऋतिक निठारवाल चलाते हैं। सोमवार शाम करीब 7:50 बजे ऋतिक निठारवाल कैफे पर बैठे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में चार बदमाश आए। कार से उतरते ही बदमाशों ने कैफे पर फायर किया। ऑनर ऋतिक निठारवाल को धमकाने के लिए उसके ऊपर गोलियां चलाई।

गोली की आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का हंगामा होते देखकर हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर हमलावरों को नामजद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले और कैफे ऑनर पहले रेंटल कार का बिजनेस करते थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर धमकाने के लिए फायरिंग करना सामने आया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय