Poola Jada
Home » राजस्थान » जेडीए प्रवर्तन शाखा का अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी व मजबुत कार्रवाई जारी जेडीए ने चौदह बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया पूर्णतः ध्वस्त

जेडीए प्रवर्तन शाखा का अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी व मजबुत कार्रवाई जारी जेडीए ने चौदह बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया पूर्णतः ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 में निजी खातेदारी की करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-24 में निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सेज कलवाड़ा, ग्राम दौलतपुरा, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘बालाजी संसार’’ के नाम से बनाई गई सिमेन्ट के ब्लॉक की सडकें, बाउण्ड्रीवाल टीनशेडनुमा, कोठरी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसायी जाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जेडीए द्वारा जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांभरिया रोड़, ग्राम खजूरिया, जाटान, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसायी जाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-11, 24 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा,जयपुर राहुल कोटोकी आमजन से प्रभावी अपील
प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)