Home » राजस्थान » ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का महाधमाका किराना स्टोर की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का महाधमाका किराना स्टोर की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने शहर के बीचों-बीच एक किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री को बेनकाब किया है। इस कार्यवाही में करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और कच्चा माल बरामद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी शंभुसिंह को सूचना मिली थी कि वाटरवर्क्स रोड स्थित नाकोड़ा किराना के पीछे कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर बने गुप्त कमरे में दबिश दी।कमरे में घुसते ही पुलिसकर्मियों की आंखों में तेज जलन होने लगी और रसायनों की तीखी गंध आ रही थी।तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में ड्रग्स और उसे बनाने का सेटअप मिला।

5 करोड़ की खेप और उपकरण बरामद

पुलिस ने मौके से 106 ग्राम शुद्ध एमडी और एमडी तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला 114.750 किलोग्राम लिक्विड केमिकल बरामद किया है।बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।इसके अलावा मौके से ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे: इलेक्ट्रॉनिक व इंडेक्स हीटर और ब्लोअर मशीन,कांच के प्रयोगशाला फ्लास्क और बड़े जार,इलेक्ट्रॉनिक कांटे और विशेष मिक्सिंग मशीनें और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले रबर ग्लव्स और बाल्टियां भी जब्त की गई।

दुकानदार निकले ड्रग्स माफिया, आरोपी फरार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मचन्द मोगरा जैन और रोहित मोगरा जैन किराना व्यापार की आड़ में इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए,जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच अरनोद थानाधिकारी शिवलाल को सौंपी है।

इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाने में प्रतापगढ़ थानाधिकारी शंभुसिंह के साथ सीओ ऑफिस के कानिस्टेबल पंकज बिश्नोई और संजय की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)