Home » राजस्थान » 15 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप:धोखे से किडनैप किया, डरा-धमकाकर 1 साल तक बंधक बनाकर रखा

15 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप:धोखे से किडनैप किया, डरा-धमकाकर 1 साल तक बंधक बनाकर रखा

जयपुर में एक रिश्तेदार द्वारा नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदार युवक ने नाबालिग को धोखे से बुलाकर उसका किडनैप किया। आरोपी ने एक साल से नाबालिग को डरा-धमकाकर बंधक बनाकर रखा और देहशोषण किया। मामले में शिवदासपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को ढूंढ लिया है वहीं आरोपी रिश्तेदार को अरेस्ट कर लिया है।

रहस्यमयी तरीके से हो गई थी लापता

पुलिस ने बताया- शिवदासपुरा के रहने वाले परिजनों ने दिसंबर 2024 में नाबालिग बेटी की किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया- उनकी 15 साल की बेटी किसी काम से बाहर गई थी। जिसके बाद से वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। नाबालिग के गुम होने की शिकायत पर पुलिस की ओर से किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीमों के काफी प्रयास के बाद भी नाबालिग का पता नहीं चला। पिछले दिनों पुलिस को नाबालिग के फरीदाबाद में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने फरीदाबाद में दबिश देकर नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर रेप का पता चला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद आरोपी रिश्तेदार को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी (ज्यूडिशियल कस्टडी) भेज दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन