Home » राजस्थान » मध्यप्रदेश से किराए पर EVM मंगवाकर चुनाव करवाएगा राजस्थान:दोनों राज्यों के बीच हुआ MOU, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में होगा इस्तेमाल

मध्यप्रदेश से किराए पर EVM मंगवाकर चुनाव करवाएगा राजस्थान:दोनों राज्यों के बीच हुआ MOU, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में होगा इस्तेमाल

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में वोटिंग के लिए मध्य प्रदेश से 30 हजार EVM मशीनें मंगवाई जाएंगी। ये मशीनें किराए पर ली जाएंगी। इनके जरिए ही निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। इसको लेकर आज मध्य प्रदेश और राजस्थान निर्वाचन आयोग के बीच MOU हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- MOU के तहत मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट और 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मध्यप्रदेश से मंगाई जाएंगी ईवीएम मशीन। (फाइल फोटो)
स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मध्यप्रदेश से मंगाई जाएंगी ईवीएम मशीन। (फाइल फोटो)

इन्होंने कहा कि इन ईवीएम का उपयोग प्रदेश में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में किया जाएगा। ईवीएम की आपूर्ति, उपयोग, रख-रखाव, सुरक्षा और वापसी से संबंधित सभी शर्तें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सुनिश्चित की जाएंगी।

ईवीएम के तकनीकी परीक्षण (एफ.एल.सी.), मरम्मत और आवश्यक तकनीकी सहयोग का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास