Home » राजस्थान » युवक ने फतहसागर झील में कूदकर सुसाइड किया:परिवार का आरोप- कॉलोनी के एक बाप-बेटे ने धमकी दी थी, इसी से परेशान था

युवक ने फतहसागर झील में कूदकर सुसाइड किया:परिवार का आरोप- कॉलोनी के एक बाप-बेटे ने धमकी दी थी, इसी से परेशान था

फतहसागर झील में युवक के सुसाइड करने मामले में परिजनों ने कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक और उसके पिता पर सुसाइड के लिए उकसाने की आशंका जताई है। मृतक के ताऊ शांतिलाल खारोल ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक और उसके पिता ने 19 जनवरी 2026 को घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी।

परिवार से जमकर गाली-गलौज की। आशंका है कि इसी मानसिक दबाव से परेशान होकर भरत खारोल(18) ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को इस संबंध में कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा गया। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग की।

पूर्व पार्षद बोले- असामाजिक तत्वों ने डर का माहौल बनाया

स्थानीय पूर्व पार्षद गिरीश श्रीमाली ने बताया- इस घटना के पीछे कारणों पर जाएं तो पता लगेगा कि चार दिन पहले मृतक लड़के को डराया-धमकाया था। वह इतना भयभती हो गया था कि उसने घर पर भी चर्चा नहीं की। डिप्रेशन में आ गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने भय का माहौल बनाया हुआ है। पुलिस को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

झील में कूदकर किया था सुसाइड

घटना 31 जनवरी बुधवार रात करीब 10 बजे की है। जब भरत खारोल ने फतह सागर झील में कूदकर सुसाइड कर लिया था। अंधेरा ज्यादा होने के कारण दूसरे दिन सुबह सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची थी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला था। उसी दिन रात 8 बजे युवक अपना मोबाइल घर पर रखकर बाहर निकला था। तभी झील के अंदर छलांग लगाते हुए उसे कुछ राहगीरों ने देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पाली में घरों में घुस रही संदिग्ध महिला:कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोप- चोरी करने की फिराक में थी

पाली में बुधवार को एक घर में दिनदहाड़े एक अंजान महिला घुस गई। पहली मंजिल पर खड़े लोगों ने देखा