Home » राजस्थान » 2 घंटे में चार जगहों पर दिन दहाड़े चोरी:आसोप में 70 लाख के गहने-नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

2 घंटे में चार जगहों पर दिन दहाड़े चोरी:आसोप में 70 लाख के गहने-नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

आसोप थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चार घरों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। पुलिस स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई इन चोरियों में चोरों ने करीब 70 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए।

पूर्व सरपंच भंवरलाल सुथार ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच रामपुरा गांव में भुराराम पुत्र रामपाल कासणिया के घर से 15,000 रुपये नकद, 5 तोला सोना और 15 तोला चांदी चोरी हुई। इसके बाद, दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच आसोप में उम्मेद सिंह पुत्र तुलसी राम माली के घर से 30 तोला सोना और 3 किलो चांदी चुराई गई। उम्मेद सिंह के घर के सामने पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह परिहार के घर से भी 30 तोला चांदी चोरी हुई।

भदोरा गांव में मंछाराम बावरी के घर से लगभग 10 तोला सोना और 30 तोला चांदी चोरी होने की सूचना मिली है। इन वारदातों से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

आसोप थानाधिकारी सीआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर डॉग स्क्वायड, एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक वैन) और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीमों को बुलाया गया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, चोरों को घरों में रखे सामान की पूरी जानकारी थी और उन्होंने केवल असली गहनों को निशाना बनाया, आर्टिफिशियल वस्तुओं को छुआ तक नहीं। पुलिस को संदेह है कि इन वारदातों में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह परिहार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन चोरियों का खुलासा नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन का सहारा ले सकते हैं। इस दौरान सत्यनारायण दायमा, मनोहर परिहार, एडवोकेट किशनसिंह सैनी, सुरेश प्रजापत, घीसाराम परिहार, सुरेश इनानिया, रामनिवास परिहार और निर्मल डावोला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी