Home » राजस्थान » जीजा-साला और ससुर ने मिलकर की एक करोड़ की चोरी:शादी वाले घर से 90 लाख रुपए की ज्वेलरी और लाखों का कैश लेकर भागे थे, गिरफ्तार

जीजा-साला और ससुर ने मिलकर की एक करोड़ की चोरी:शादी वाले घर से 90 लाख रुपए की ज्वेलरी और लाखों का कैश लेकर भागे थे, गिरफ्तार

जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में करीब 1 करोड़ रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- 25 जनवरी को सरदारपुरा चतुर्थ रोड निवासी भरत मेहता ने सरदारपुरा पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में मेहता ने बताया कि मेरे पड़ोसी के फोन से बात होने पर पता चला कि मेरे मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है।

जिस पर मैंने मौसेरे भाई राजेश जैन व अन्य संबंधियों को फोन किया और बताया कि हम लोग मुंबई में हैं और मकान के ताले टूट गए हैं, आप जाकर मकान संभाल लें और ताले टूटने की सूचना सरदारपुरा थाने को दें। इसके बाद मेरे भाई ने सरदारपुरा थाने को इस संबंध में सूचना दी।

घर पहुंचने पर पता चला कि कमरे में पड़ी दो लकड़ी की और एक गोदरेज सेफ अलमारियों के ताले भी तोड़े गए हैं। अलमारियों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पाया गया। 6 फरवरी को मेरे पुत्र की शादी है, जिस कारण कमरे की अलमारियों में सोने के जेवरात, चांदी के बर्तन व जेवरात तथा साथ ही नकद राशि भी पड़ी थी। चोरों ने 12 लाख 40 हजार रुपये नकद राशि के साथ करीब 90 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।

वार्रादात का खुलास करन वाली टीय में राजाराम, कैलाश, मोतीलाल की मुख्य भूमिका रही।
वार्रादात का खुलास करन वाली टीय में राजाराम, कैलाश, मोतीलाल की मुख्य भूमिका रही।

200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले मकान में नकबजनी के दौरान चोरी हुए माल का मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये होने से थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस पर पुलिस थाना सरदारपुरा की विशेष टीम ने घटना से पूर्व व घटना के पश्चात सरदारपुरा क्षेत्र व रेलवे स्टेशन के आस-पास लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया।

साथ ही मानवीय खुफिया जानकारी भी इकट्ठी की गई। जांच के दौरान पता चला कि उदयपुर व बांसवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में रहने वाले चाबी बनाने वाले बदमाश इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जिस पर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो के आधार पर एक विशेष टीम बांसवाड़ा रवाना की गई। टीम ने बांसवाड़ा व उदयपुर में रहकर गोपनीय तरीके से सादे कपड़ों में घूमकर घटना में शामिल अपराधियों को नामजद किया।

दिन में की रेकी

जांच में आरोपियों की पहचान दीप सिंह व रणदीप सिंह सीकलीगर सिख के रूप में हुई। गहनता से अनुसंधान किया तो यह तथ्य सामने आया कि दोनों अपराधी 23 जनवरी को रणछोड़ मंदिर के पास उदयमंदिर क्षेत्र में सुबह जल्दी एक होटल में चोरी की वारदात के इरादे से आकर रुके थे।

दिनभर महामंदिर थाना क्षेत्र में घूमते रहे, लेकिन सघन आबादी एवं कोई उपयुक्त बंद मकान नहीं मिलने से आसपास के लोगों से पॉश इलाके के बारे में जानकारी प्राप्त कर शास्त्रीनगर व सरदारपुरा क्षेत्र में घूमे। सरदारपुरा क्षेत्र में भरत मेहता के बंद मकान की पहचान कर होटल में चले गए।

पुलिस ने चोरी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चोरी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रात को दिया वारदात को अंजाम

उसी रोज रात्रि को करीबन 12 बजे होटल से निकलकर सरदारपुरा बी रोड पर घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी कर ली। उसी मोटरसाइकिल पर घूमते हुए भरत मेहता के सूने मकान में पहुंचकर घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखा लगभग 500 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 3 किलो चांदी के बर्तन व लाखों रुपये की नकदी चुराकर चोरी की मोटरसाइकिल को उपयोग में लेकर पुनः होटल की ओर फरार हो गए।

नानी की मौत को बताया जल्दी जाने का कारण

होटल संचालक द्वारा जल्दबाजी में वापस होटल आने व आनन-फानन में चेक आउट करने के बारे में पूछा तो खुद की नानी के मर जाने की बात बताते हुए जल्दीबाजी में होटल के कमरे से अपना सामान लेकर निकल गए। रोडवेज की बस में बैठकर पिंडवाड़ा से होते हुए बांसवाड़ा में अपने निवास स्थान पर पहुंच गए। जहां पर आरोपियों ने दीपसिंह के पिता तिरथसिंह ने चोरी के सामान को अपने हिसाब से छिपाकर पूरे परिवार सहित बांसवाड़ा से फरार हो गए।

अलग-अलग स्थानों से पकड़ा

सरदारपुरा पुलिस थाना की विशेष टीम द्वारा अपराधियों के ठिकाने बांसवाड़ा, उदयपुर, रतलाम तथा बड़ौदा (गुजरात) में लगातार पीछा कर तीनों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर अपराधियों द्वारा चोरी किए गए सम्पूर्ण सोने व चांदी के आभूषण व नकदी बरामद करने की है। घटना में काम ली गई मोटरसाइकिल चोरी करने के संबंध में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रणदीप सिंह व दीपसिंह आपस में जीजा एवं साला हैं।

इनको किया गिरफ्तार

1. रणदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी गुरूनानक कॉलोनी कच्ची बस्ती बेडवास देबारी पुलिस थाना प्रतापनगर उदयपुर जिला उदयपुर।

2 दीपसिह पुत्र तिरथ सिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी लोधा मयूर मिल के पिछे बांसवाडा, हाल डूंगरपुर रोड सिद्दी विनायक कॉलोनी के पिछे पीएम आवास कॉलोनी पुलिस थाना सदर बांसवाड़ा जिला बांसवाड़ा ।

3. तिरथ सिंह उर्फ तीतर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सिकलीगर उम्र 47 साल निवासी लोधा मयूर मिल के पिछे बांसवाड़ा , हाल डूंगरपुर रोड सिगी विनायक कॉलोनी के पिछे पीएम आवास कॉलोनी पुलिस थाना सदर बांसवाडा जिला बांसवाड़ा।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी , दीपलाल, बजरग, राजाराम, कैलाश, मोतीलाल,संतराम , महेन्द्र, साईबर सेल कार्यालय हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS