Home » राजस्थान » खंडेला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव:ग्रामीणों ने सुबह जोहड़ी में देखा शव, मौके पर एफएसएल टीम कर रही जांच

खंडेला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव:ग्रामीणों ने सुबह जोहड़ी में देखा शव, मौके पर एफएसएल टीम कर रही जांच

खंडेला थाना क्षेत्र के रलावता गांव में एक तालाब के पास एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान फतेहपुरा रलावता निवासी विमला देवी पत्नी महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने सुबह जोहड़ी में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल खंडेला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव मिलने की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया – मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी