Home » राजस्थान » यातायात नियमों की पालना में जयपुर पुलिस की सख्ती – सुरक्षित सड़कों की नई दिशा

यातायात नियमों की पालना में जयपुर पुलिस की सख्ती – सुरक्षित सड़कों की नई दिशा

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना बनाकर सख्त उपाय करने के निर्देश दिए । जयपुर पुलिस ने जनवरी माह में 1 करोड़ 84 लाख 79 हजार 100 रूपये, दिसम्बर माह में यह 2 करोड़ 3 लाख 41 हजार 71 रूपये व नवम्बर माह में 1 करोड़ 85 लाख 63 हजार 4 सौ रुपये की राशि राजकोष में जमा करवाई गई।
सचिन मित्तल के प्रयासों से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को न्यायालय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से भी मजबूती मिली है। न्यायालय द्वारा यातायात नियम की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किये जा रहे हैं।कोर्ट में वाहन चालकों पर दोषसिद्धि उपरांत अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किए जाने से आयुक्त सचिन मित्तल के प्रयासों को भी मजबूती मिली है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना,हेल्मेट न पहनना,सीट बेल्ट न लगाना एवं ड्रंक एंड ड्राइव इत्यादि उल्लंघनों करने वालो पर तत्काल चालान जारी किये जा रहे है। कैमरा और मोबाइल एप के माध्यम से रीयल‑टाइम मॉनिटरिंग से ट्रैफ़िक प्रवाह में सुधार हुआ है,जिससे जाम कम हुआ और यात्रा समय घटा है।
इसके अलावा अभियान चलाकर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना हेतु समझाइश भी की गई। हाई‑रिस्क क्षेत्रों में लगातार गश्त से अत्यधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक उपाय तुरंत लागू किए जा रहे हैं।
सचिन मित्तल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित परिवेश बनाना है जहाँ हर नागरिक बिना डर के सड़क पर चल सके। सख्ती के साथ साथ हम जनता के सहयोग से यह लक्ष्य हासिल कर रहे हैं।”

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर